Thursday, 25 April 2019

आज 26 अप्रेल 2019 को राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय ढिकनिया में प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया |
जिसके तहत पुरे ढिकनिया गाँव में बालक बालिकाओ ने  संस्था प्रधान श्री शांतिलाल पाटीदार और साथी स्टाफ बंधुओ के नेतृत्व में रैली निकली तथा गाँव के अभिभावकों और माता पिता से अपने बच्चो को अपने नजदीकी सरकारी विद्यालय में भर्ती करवाने की मीठी मनुहार की |
संस्थाप्रधान श्री पाटीदार ने बताया की सरकारी विद्यालय में बच्चो की पढाई के लिए सर्कार द्वारा सभी सुविधाए निशुल्क दी जा रही है |
इसके साथ ही दोपहर के भोजन में पोष्टिक भोजन रोजाना मेनू के अनुसार दिया जाता है |
तथा प्रातकाल बच्चो को शुद्ध गर्म दूध भी दिया जाता है |
स्थानीय विद्यालय राज्य सरकार द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय योजना में चयनित है |
वर्तमान में विद्यालय में स्टाफ भी पर्याप्त है  तथा सभी अनुभवी अध्यापक है |
अत: अपने बच्चो को अनिवार्य रूप से ढिकनिया उत्कृष्ट स्कूल मे ही भर्ती करावे और अपना उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करे |
शिक्षा की डोर उत्कृष्टता की और
जय हिन्द जय भारत




Wednesday, 24 April 2019

मतदाता जागरूकता रैली और वोट की बारात

dhikniya उत्कृष्ट विद्यालय में दिनांक २२ अप्रेल को वोट बारात निकली गई जिसमे गाँव के बड़े बुजुर्गो ने और विद्यालय के छात्र छात्राओ ने साथ ही स्टाफ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा सभी से आगामी २९ अप्रेल को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की